फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' निर्देशक राजामौली की इस फिल्म में नजर आएंगी श्रीदेवी !

Wed, 19 Jul 2017 07:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
श्रीदेवी
विज्ञापन
'बाहुबली 2' के निर्देशक एस एस राजामौली की बड़ी तमन्ना थी कि वो फिल्म में शिवगामी के किरदार के लिए श्रीदेवी को लें, लेकिन श्रीदेवी के बड़ी रकम मांगे जाने की वजह से राजामौली को अपना वो सपना बीच में ही छोड़ना पड़ा, लेकिन अब जल्द ही राजामौली श्रीदेवी के साथ अपनी आने वाली एक फिल्म में काम करेंगे।
विज्ञापन


खबर है कि एस एस राजामौली एक बड़े लेवल की फिल्म बनाने जा रहे हैं, लेकिन ये फिल्म 'बाहुबली' के जॉनर की नहीं होगी।

कहा जा रहा है कि ये फिल्म आज के दौर के असल संघर्ष पर आधारित होगी जिसमें श्रीदेवी के अपोजिट साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल नजर आएंगे।

ये पहली बार है जब किसी फिल्म में श्रीदेवी और मोहनलाल की जोड़ी साथ नजर आएगी। हालांकि अभी तक इस बारे में श्रीदेवी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

कहा जा रहा है कि राजामौली ने जिस तरह से श्रीदेवी के फिल्म छोड़ने को लेकर पब्लिक में काफी कुछ कहा, उससे श्रीदेवी थोड़ी खफा हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि श्रीदेवी राजामौली के साथ काम करने को तैयार होती हैं या नहीं। वैसे 'बाहुबली 2' की सफलता के बाद हो सकता है श्रीदेवी ये फिल्म साइन भी कर लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें