फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पाइडर मैन' से टक्कर लेगी श्रीदेवी की 'मॉम'

Fri, 21 Apr 2017 05:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मॉम और स्पाइडर मैन की टक्कर
विज्ञापन
श्रीदेवी के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म 'मॉम' अब अपनी रिलीज डेट से एक हफ्ते पहले रिलीज होगी। श्रीदेवी 5 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं और दर्शक बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


श्रीदेवी की 'मॉम' अब 14 जुलाई की जगह 7 जुलाई को रिलीज होगी। इस हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: होमकमिंग' भी रिलीज हो रही है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने 14 जुलाई को रिलीज हो रही 3 बड़ी फिल्मों के कारण रिलीज डेट बदली है। 14 जुलाई को सैफ अली खान की 'शेफ', श्रद्धा कपूर की 'हसीना' और रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की 'जग्गा जासूस' भी रिलीज हो रही है। अगर मॉम भी इनके साथ रिलीज होती तो सबसे ज्यादा नुकसान इसी फिल्म को होता।

ये भी पढ़ें- श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का टीजर रिलीज

अब देखना ये होगा 3 फिल्मों से टक्कर बचा कर श्रीदेवी की फिल्म एक हफ्ते पहले कितना अच्छा प्रदर्शन कर पाती है। फिल्म का ट्रेलर आना बाकी है हालांकि इसके टीजर को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, अक्षय खन्ना, सुशांत सिंह और अमृता पुरी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिल्म 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' का टीजर रिलीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें