फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मॉम' पोस्टर: श्रीदेवी की मुश्किल, किस पर करें यकीन

Thu, 01 Jun 2017 09:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'मॉम' फिल्म का नया पोस्टर
विज्ञापन
श्रीदेवी की आने वाली फिल्म 'मॉम' को लेकर लोगों में क्रेज बना हुआ है। फिल्म के पोस्टर और टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं जिससे इसको लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है।
विज्ञापन


फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने फिल्म के तीनों पोस्टर रिलीज किए। इसके हर पोस्टर में श्रीदेवी के साथ फिल्म के तीन महत्वपूर्ण कैरेक्टर दिखाई दे रहे हैं। जहां नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना का लुक पहले रिलीज किया जा चुका है वहीं फिल्म में श्रीदेवी की बेटी बनी पाकिस्तानी अदाकारा सजल अली का इस पोस्टर में पहला लुक जारी किया गया है। इन पोस्टर्स में श्रीदेवी मुश्किल में दिखाई दे रही हैं कि आखिर वो किस पर यकीन करें और किस पर नहीं।

फिल्म का ट्रेलर 3 जून को आएगा। श्रीदेवी की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शक 7 जुलाई को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। इस दिन हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: होमकमिंग' भी रिलीज हो रही है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने 14 जुलाई को रिलीज हो रही 3 बड़ी फिल्मों के कारण रिलीज डेट बदली है। 14 जुलाई को सैफ अली खान की 'शेफ', श्रद्धा कपूर की 'हसीना' और रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की 'जग्गा जासूस' भी रिलीज हो रही है। अगर मॉम भी इनके साथ रिलीज होती तो सबसे ज्यादा नुकसान इसी फिल्म को होता।
विज्ञापन


देखिए फिल्म के तीनों नए पोस्टर-
  Trailer on 3 June... New poster of #Mom... Features Nawazuddin Siddiqui... 7 July 2017 release. pic.twitter.com/ktZfEfykiB — taran adarsh (@taran_adarsh) May 31, 2017

  New poster of #Mom... Features Sajal Ali... Stars Sridevi, Nawazuddin Siddiqui and Akshaye Khanna... 7 July 2017 release. pic.twitter.com/EHH7lkDs3A — taran adarsh (@taran_adarsh) May 31, 2017

  New poster of #Mom... 7 July 2017 release... Stars Sridevi, Nawazuddin Siddiqui and Akshaye Khanna. pic.twitter.com/r3FBuXpoes — taran adarsh (@taran_adarsh) May 31, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें