अपने किरदार में रम जाने के लिए हमारे फिल्मी सितारे क्या-क्या नहीं करते हैं। श्रीदेवी को ही ले लीजिए। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'मॉम' की तैयारी के लिए अपने पति बोनी कपूर से तीन महीने तक बात नहीं की थी।
श्रीदेवी ने बताया कि उन्होंने बोनी कपूर से पति की तरह तीन महीने तक बात नहीं की। 'मैं उन्हें बस गुड मॉर्निंग और पैक अप के बाद गुड नाइट विश करती थी। हमारे बीच बस यही बात हुआ करती थी।' श्रीदेवी ने आगे बताया कि वो फिल्म की शूटिंग करते वक्त केवल डायरेक्टर के कहे अनुसार काम करती हैं। 'मैंने रवि उद्यावर को फॉलो किया और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया।' इस फिल्म के साथ श्रीदेवी को बॉलीवुड में 50 साल हो जाएंगे।
'मॉम' में श्रीदेवी ने एक मां का किरदार निभाया है जो अपनी बेटी को मुसीबत से बचाने की हर संभव कोशिश करती है। फिल्म में उनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।