फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को नहीं भूला पा रहा परिवार, बेटी जाह्नवी के साथ एयरपोर्ट पर मायूस से दिखे बोनी कपूर

Thu, 22 Mar 2018 10:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीदेवी की मौत को लगभग 1 महीने बीतने वाले है। अपने बीच से अचानक किसी खास के चले जाने से पैदा हुई खामोशी अब भी कपूर परिवार का पीछा नहीं छोड़ रही। इसका सबसे ज्यादा असर बोनी कपूर पर अब भी देखा जा सकता है। जहां एक ओर पत्नी के जाने का गम तो दूसरी तरफ कंधे पर दो-दो जवान बेटियों की जिम्मेदारी। इसका असर आजकल उनपर साफ देखा जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बोनी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए। पिता-बेटी की ये फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। जहां बोनी कपूर जाह्नवी का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। बोनी की ही तरह जाह्नवी भी अपनी मां श्रीदेवी के काफी करीब थी। श्रीदेवी की मौत का गम अभी तक बोनी और जाह्नवी के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
जाह्नवी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त हैं। चेन्नई में आयोजित श्रीदेवी की प्रेयर मीट से पहले 'धड़क' के सेट से उनकी तस्वीर वायरल हुई थीं। इसके कुछ ही दिनों बाद उनके पिता बोनी कपूर भी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

4 of 4
अब बोनी कपूर के चारों बच्चों के बीच घुली कड़वाहट दूर हट चुकी है। यहीं नहीं अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर ने जाह्नवी और खुशी को भी पूरा सहारा दिया था। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग भी बोनी और जाह्नवी के करीब दिखाई दिए।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें