पिछले दिनों साल 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया है। फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। धड़क के पहले दो गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। अब फिल्म का तीसरा गाना भी रिलीज हो गया है।
गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसे गाया है अजय गोगवले ने। इसके अलावा गाने का संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है। गाने को सुनने के बाद आप एक ही बात कहेंगे 'धड़क' का ये गाना फिल्म की जान है। उम्मीद की जा रही है कि दर्शक सैराट की तरह की इस सॉन्ग को भी पसंद करेंगे। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है।
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर, ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
यहां देखें फिल्म का नया गाना-