फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तेरे नाल नचना’ गाना सुनकर झूम उठेंगे आप भी, ‘नवाबजादे’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज

Thu, 05 Jul 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘नवाबजादे’ काफी सुर्खियों में है। बीते दिनों इस फिल्म के पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा के गाने ‘हाई रेटेड गबरू’ को रिलीज किया गया था। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। यह गाना मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने गाना है। 
विज्ञापन


इस गाने का नाम ‘तेरे नाल नचना’ है। इसमें बादशाह का शानदार रैप के साथ सुनील शेट्टी की बेटी और 'हीरो' फिल्म की एक्ट्रेस आतिया शेट्टी का बेहतरीन डांस दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। आतिया के साथ ‘नवाबजादे’ के एक्टर्स धर्मेश, राघव जुयाल और पुनीत पाठक ने भी बैकग्राउंड में अपनी डांसिंग बीट्स से दर्शकों के दिलों की जीतते नजर आ रहे हैं। 

रिलीज होती बादशाह का यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। आपको बता दें कि बादशाह बीते कई फिल्मों अपने रैप और गानो से दर्शकों के दिलों की जीत चुके हैं। बात करें ‘नवाबजादे’ की तो इस फिल्म में ‘एबीसीडी 2’ के राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश जैसे एक्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘रेस 3’ के डायेरेक्टर रेमो डिसूजा ने किया है। रेमो ने ही फिल्म की कहानी को भी लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें