खास बना दिया अनिल कपूर के फैंस का दिन
अनिल कपूर आज मंगलवार 24 दिसंबर को 68 वर्ष के हो गए हैं। प्राइम वीडियो ने इस खास अवसर को फैंस के लिए और खास बना दिया है। दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक जो साझा की है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में हैं। उनके साथ राधिका मदान उनकी बेटी का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।
ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, ''एक खास दिन पर खास एलान होना तो बनता है'। ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) ने साथ मिलकर फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक पेश की है। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होगा। फिलहाल रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
ये खबर भी पढ़ें:
100 Years of Rafi: रफी का गाना सुनकर रो पड़ते थे ये गायक, छह महीने तक यह देखकर परेशान रहा चायवाला