फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: चित्रा वाघ की शिकायत पर उर्फी जावेद ने दर्ज कराया बयान, मुंबई पुलिस द्वारा किया गया था तलब

Sat, 14 Jan 2023 11:58 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद पर सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं, उर्फी ने भी चित्रा वाघ पर डराने और धमकाने का आरोप लगाया है। इसके बाद ही मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
चित्रा वाघ,उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद का अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करना ही उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है। एक ओर वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होती हैं, तो कई बार मामला पुलिस तक पहुंच जाता है। इन दिनों उर्फी जावेद और भाजपा नेता चित्रा वाघ के बीच विवाद गर्माया हुआ है। वहीं, आज चित्रा वाघ की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद से पूछताछ कर उनके स्टेटमेंट ले लिया है। 

विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : insta
इस मामले में भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद पर सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं, उर्फी ने भी चित्रा वाघ पर डराने और धमकाने का आरोप लगाया है। इसके बाद ही मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और आज एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ऐसे में अब उर्फी जावेद से पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उर्फी जावेद अंबोली पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराने गई थीं। अधिकारी ने कहा कि चित्रा वाघ की शिकायत पर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
 

उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, चित्रा वाघ ने उर्फी के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने उर्फी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में यह नंगा नाच नहीं चलेगा। उर्फी जावेद जहां देखेंगी वहां वे उनका थोबड़ा फोड़ेंगी’। वहीं, इस पर जवाब देते हुए उर्फी ने कहा था, 'मेरा नंगा नाच यूं ही चलता रहेगा।'

Bhojpuri Actress: भोजपुरी की इन अभिनेत्रियों में नहीं होती कैट फाइट, दोस्ती भी जय-वीरू जितनी पक्की
विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इसी सिलसिले में शुक्रवार को उर्फी जावेद महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से मुलाकात करने पहुंची थीं। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान रूपाली चाकणकर ने कहा था कि भाजपा नेता अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं, जो किसी भी प्रकार से सही नहीं है। इसके अलावा उर्फी जावेद के वकील नितिन सातपुते ने भी महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर और ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उर्फी पर चित्रा वाघ की धमकी के कारण मॉब लिंचिंग होने का खतरा होने के साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

Sunil Holkar: नहीं रहे तारक मेहता फेम एक्टर सुनील होलकर, लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें