फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day: साउथ सुपरस्टार राम चरण ने मां के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Sun, 08 May 2022 07:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मां के साथ राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दुनियाभर में आज हर कोई मदर्स डे धूमधाम से मना रहा है। मां के प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त करने वाले इस दिन को लोग अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। बॉलीवुड के सितारे भी इस दिन को सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं हैं। मदर्स डे के मौके पर कई फिल्मी सितारों ने अब तक सोशल मीडिया पर अपनी मां के प्रति प्यार जाहिर किया है। इस बीच साउथ एक्टर राम चरण ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए एक वीडियो क्लिप साझा किया है। इस क्लिप में राम चरण चरण अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, इस क्लिप में उनके पिता चिरंजीवी भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो के साथ एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'लव यू मां, सभी को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।' राम चरण की यह इंस्टा पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। क्लिप पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, लव यू अन्ना। वहीं ज्यादातर यूजर इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में राम चरण दो फिल्मों नजर आए थे। उनकी आरआरआर इस साल बहुत बड़ी हिट साबित हुई है। एसएस राजामौली की इस फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। वहीं उनकी दूसरी फिल्म आचार्य भी हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके पिता चिरंजीवी भी नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आई। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अब तक काफी कम रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें