स्मृति ईरानी ने अपनी मां के लिए इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी मां के संघर्षों की सराहना की है। उन्होंने लिखा- आपके लिए यह कभी आसान नहीं रहा...ऐसा समय भी आया जब ये पता नहीं था कि अगले महीने के घर का किराया कैसे दिया जाएगा...लेकिन मैंने कभी आपको घबराते हुए नहीं देखा...कभी भी अपने भाग्य को कोसते हुए नहीं सुना...लेकिन ये सब आसान नहीं था।
स्मृति ईरानी ने आगे लिखा- जब भी हमने चुनौतियों का सामना किया तो आपका एक ही जवाब होता था, चलो लड़ते हैं। इस समय ये सब इंस्टाग्राम पर लिखना काफी सरल है, लेकिन आप नर्क की यातनाएं झेलकर वापस आई हैं और मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने लिखा- मेरी मां ने मुझे विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराना सिखाया है। उन्होंने आगे लिखा- आपसे मैंने एक बात सीखी है कि किसी भी चीज को छोड़ देना विकल्प नहीं होता है। मैं आपको और आप जैसी तमाम मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं देती हूं।
स्मृति की इस तस्वीर पर सबसे पहले मशहूर फिल्म और टीवी सीरियल्स की निर्माता एकता कपूर का कमेंट आया। उन्होंने इस तस्वीर पर दिल वाले खूब सारे इमोजी बनाए। अभिनेता सिंकदर खेर ने भी दिल वाले इमोजी शेयर किए। इसके अलावा कई फैंस ने स्मृति की मां और उनकी पोस्ट दोनों की खूब तारीफ की। एक शख्स ने लिखा- ऐसी माएं होती हैं निस्वार्थ और मजबूत।