फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित कुमार को मिला 'जेंटलमैन ड्राइवर ऑफ द ईयर 2025' का सम्मान, खुशी से झूम उठे फैंस

Sun, 23 Nov 2025 10:58 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajith Kumar Honoured As The Gentleman Driver Of The Year 2025: साउथ स्टार अजित कुमार को 'जेंटलमैन ड्राइवर ऑफ द ईयर 2025' से सम्मानिल किया गया। इस पल की खास तस्वीरें एक्टर की पत्नी शालिनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस साल की शुरुआत में उन्हें भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिला था और अब उन्हें इटली के वेनिस में 'जेंटलमैन ड्राइवर ऑफ द ईयर 2025' का खिताब दिया गया है। यह पुरस्कार फिलिप चारिओल मोटरस्पोर्ट ग्रुप की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन

 

अजित की पत्नी ने शेयर की खास तस्वीरें
अजित की पत्नी शालिनी ने पुरस्कार समारोह की खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपने पति अजित को मिले इस सम्मान के लिए बेहद खुश हूं।' अजित को रेसिंग ड्राइवर, दिवंगत फिलिप चारिओल के सम्मान में 2025 के जेंटलमैन ड्राइवर से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

अजित का वर्कफ्रंट
अजित कुमार न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि प्रोफेशनल कार रेसर और पायलट भी हैं। अजित कुमार को कार रेसिंग का बहुत शौक है। वे प्रोफेशनल रेसर हैं और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रेस में हिस्सा ले चुके हैं। पिछले कुछ साल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अजित हालिया फिल्म 'गुड बैड अग्ली' में नजर आए थे। कथित तौर पर अब उनकी अगली फिल्म निर्देशक अधिक रविचंद्रन के साथ होगी, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने वाली है। 35 साल के करियर में उन्होंने 63 से ज्यादा फिल्में की हैं।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने साई पल्लवी के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर, फिल्म 'रामायण' के लिए दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें