फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 की विजेता फातिमा बॉश? आसान नहीं रहा सफर, चर्चा में रहा विवाद

Fri, 21 Nov 2025 12:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Fatima Bosch: मिस मेक्सिको फातिमा बॉश को आज 21 नवंबर को बैंकॉक में 2025 मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीतने का जश्न मनाते हुए ताज पहनाया गया। जानिए आखिर कौन हैं फातिमा बॉश?
 
विज्ञापन
फातिमा बॉश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिको की 25 साल की मॉडल फातिमा बॉश वो ब्यूटी क्वीन हैं, जिन्होंने अपनी एलीगेंस और कॉन्फिडेंस के दम पर मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीतकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं। कुछ ही मिनटों में उनका नाम दुनिया भर के सोशल मीडिया पर छा गया। लोग बस एक ही चीज जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं फातिमा, जिसने कुछ घंटों में दुनिया का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

 

फातिमा का जन्म और शिक्षा
फातिमा बॉश का जन्म 19 मई 2000 को मेक्सिको के टीपा, टबैस्को में हुआ था। उनके पिता का नाम बर्नार्डो बॉश हर्नांडेज और मां का नाम वैनेसा फर्नांडीज बाल्बोआ है। उनका एक भाई है, जिसका नाम बर्नार्डो बॉश है। फातिमा ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई कोलेजियो अर्जी से पूरी की। इसके बाद 2021 से 2024 तक उन्होंने मेक्सिको सिटी की यूनिवर्सिडैड इबेरोमेरिकाना विश्वविद्यालय में फैशन डिजाइन में बैचलर डिग्री हासिल की।

कौन से खिताब जीत चुकी हैं फातिमा
फातिमा मेक्सिको ने सबसे पहले 2018 में 'Flor Tabasco' का टाइटल जीता। उसके बाद मिस यूनिवर्स मेक्सिको 2025 और अब मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम कर लिया। इस जीत से उन्होंने मेक्सिको का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया।

यह भी पढ़ें: पिता कृष्णराज की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर की अनदेखी तस्वीरें....

विज्ञापन

वो विवाद जिसने सब बदल दिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनने से पहले, फातिमा को एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा था। जब मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के निदेशक और मिस यूनिवर्स के आयोजकों में से एक डायरेक्टर नवात इटसाराग्रिसिल ने फातिमा से रूखे लहजे में सवाल किए और उन्हें 'बेवकूफ' कहा था। फातिमा ने बहुत शांति लेकिन मजबूती से अपना पक्ष रखा। जब डायरेक्टर ने उनकी बात काटी और सिक्योरिटी बुलाने की कोशिश की, तो फातिमा हॉल से बाहर चली गईं। ये पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फातिमा रातों-रात लोगों की हीरो बन गईं।


यह भी पढ़ें: 'प्यारी बेटी जीत गई', 'टीवी शो भाबीजी....' के सेट पर पहुंचीं विधायक मैथिली; रोहिताश ने शेयर की खास तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें