फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Costa Titch Death: नहीं रहे मशहूर रैपर कोस्टा टिच, स्टेज पर परफॉर्म करते हुए निकला दम

Sun, 12 Mar 2023 08:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोस्टा टिच के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। अभी उनकी उम्र महज 27 साल थी। 
विज्ञापन
Costa Titch - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के मशहूर रैपर और म्यूजिशियन कोस्टा टिच का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रैपर एक कॉन्सर्ट के दौरान बेहोश कर गिर पड़े और उसी दौरान उनकी मौत हो गई। कोस्टा टिच के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। अभी उनकी उम्र महज 27 साल थी। कोस्टा टिच जोहान्सबर्ग में अल्ट्रा साउथ अफ्रीका म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। 

विज्ञापन


स्पष्ट नहीं वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त यह घटना हुई तब कोस्टा टिच जोहान्सबर्ग में अल्ट्रा साउथ अफ्रीका म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। हालांकि अभी रैपर की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। तमाम आर्टिस्ट्स, म्यूजिक नेटवर्क और फैंस ने कोस्टा टिज के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। 
Rani Mukerji : पैपराजी पर जमकर भड़की 'मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की एक्ट्रेस , सामने आया चौकाने वाला वीडियो
विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो
हर किसी के लिए कोस्टा टिच के निधन खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच कोस्टा टिच के निधन से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परफॉर्म करते-करते कोस्टा टिच स्टेज पर ही गिर गए। गिरने के बाद वह खुद को संभालते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद बेहोश होकर फिर गिर जाते हैं। 
विज्ञापन


Satish Kaushik: सतीश कौशिक के निधन पर दुखी हैं पहलाज निहलानी, बोले- पहले राजू और अब...

उभरते कलाकार थे कोस्टा टिच
कोस्टा त्सोबानोग्लू, जिन्हें कोस्टा टीच के नाम से भी जाना गया। कोस्टा टिच, स्वातिनी और मोजाम्बिक के साथ सीमा के पास, म्बोम्बेला के एक उभरते कलाकार थे। उनके सबसे सफल सिंगल, बिग फ्लेक्सा को यूट्यूब पर 45 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। उन्होंने अमेरिकी कलाकार एकॉन के साथ हाल ही में एक रीमिक्स जारी किया था। कोस्टा टिच का निधन दक्षिण अफ्रीकी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ये एक बड़ा झटका है।
Box Office Report: 'पठान' की आंधी के बीच 'तू झूठी मैं मक्कार' की नैया लगी पार, शनिवार को किया शानदार कारोबार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें