सूरज पंचोली ने अपनी तीसरी फिल्म साइन कर दी है। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि ये एक एक्शन फिल्म है। हाल ही में तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि सूरज पंचोली जल्द ही प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही एक्शन कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
इसके साथ ही उन्होने ये भी बताया है कि फिल्म को भूषण कुमार और प्रशांत गुंजलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताते चलें कि सूरज ने साल 2015 में अपनी बॉलीवुड डेब्यू 'हीरो' में काम किया था। अब देखना ये होगा कि सूरज की इस फिल्म को दर्शको का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
Sooraj Pancholi in a South remake [action-comedy]... Directed by Prabhu Dheva... Produced by Bhushan Kumar and Prashant Gunjalkar. pic.twitter.com/ubKc5f5NEi— taran adarsh (@taran_adarsh) June 15, 2017