सूरज पंचोली-जिया खान
- फोटो : social media
सूरज पंचोली से जुड़े विवाद
दरअसल, सूरज पंचोली अपने से पांच साल बड़ी एक्ट्रेस जिया खान को डेट कर रहे थे। इस दौरान दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी साथ रहने लगे थे। दोनों का रिश्ता दस महीने तक चला था। दस महीने के इस रिलेशनशिप के बाद साल 2013 की तीन जून को एक्ट्रेस जिया खान ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। जिया की मौत के बाद एक्ट्रेस के घर से छह पन्ने का नोट मिला था, जिसे कथित तौर पर जिया के जरिए लिखा हुआ बताया गया था। जिया की मां ने सूरज को उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। सूरज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार किया था। इस दौरान 23 दिनों तक लगातार पूछताछ चलती रही थी। 23 दिनों के बाद एक्टर को जमानत मिली थी। हालांकि मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ था।
जिया मामले में सूरज को किया गया रिहा
जानकारी के मुताबिक जिया खान के लिखे हुए छह पन्नों के सुसाइड नोट में कथित तौर पर कहा गया था कि सूरज ने एक्ट्रेस को काफी परेशान किया है और शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना दी थी, जिस वजह से एक्ट्रेस ने खुदकुशी की। उसके बाद साल 2018 में सूरज पर औपचारिक रूप से एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा था कि जिया मेरी गर्लफ्रेंड थी, मैं उससे प्यार करता था, मैं उसके साथ कुछ गलत नहीं कर सकता। आपको बता दें कि बीते दस सालों से यह मामला चल रहा है और सभी को इसके फैसले का इंतजार है। वहीं, आज जिया खान आत्महत्या मामले में फाइनल फैसला आया है और एक्टर को कम सबूतों के चलते रिहा कर दिया गया है।