फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऊंचाई' के बाद सूरज बड़जात्या ने महावीर जैन से फिर मिलाया हाथ, इस एक्टर के साथ बनाएंगे फैमिली एंटरटेनर फिल्म

Sat, 18 Oct 2025 05:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sooraj Barjatya Next Film: सूरज बड़जात्या पारिवारिक सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं। अब वे अपनी अगली फैमिली एंटरटेनर फिल्म लेकर आने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने निर्माता महावीर जैन से हाथ मिलाया है। जानिए इससे जुड़ी डिटेल
विज्ञापन
सूरज बड़जात्या-महावीर जैन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज बड़जात्या और निर्माता महावीर जैन ने फिल्म 'ऊंचाई' का निर्माण साथ मिलकर किया। अब एक और फिल्म के लिए इन दोनों धुरंधर निर्माताओं ने हाथ मिलाया है। ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रहे हैं। हालांकि, इसका टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है, मगर स्टारकास्ट का पता लग चुका है।

विज्ञापन


'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना की एंट्री, इन तीन हसीनाओं से लड़ाएंगे इश्क

आयुष्मान खुराना की हुई एंट्री
सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा शरवरी भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म के निर्देशन की कमान सूरज बड़जात्या संभालेंगे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नवंबर में शुरू होगी शूटिंग
इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पहली नवंबर से शुरू होगी। बात करें फिल्म 'ऊंचाई' की तो यह साल 2022 में आई। इसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया।

'थामा' में आएंगे नजर
आयुष्मान खुराना का करियर शानदार पड़ाव पर है। सूरज बड़जात्या की फिल्म के अलावा आज शनिवार को अभिनेता की एक और फिल्म का एलान हुआ है। वे फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में नजर आएंगे। यह फिल्म 04 मार्च 2026 को होली के अवसर पर रिलीज होगी। फिलहाल आयुष्मान खुराना आगामी फिल्म 'थामा' को लेकर चर्चा में हैं, जो 21 अक्तूबर को दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें