फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली शॉपिंग पर निकलीं विद्या बालन, एक्ट्रेस ने किया ऐसा काम यूजर्स ने जमकर सराहा; देखें वायरल वीडियो

Sat, 18 Oct 2025 04:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidya Balan Diwali Shopping: विद्या बालन अपनी सादगी और सुलझे हुए विचारों के कारण जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को दिवाली शॉपिंग करते देखा गया। इस शॉपिंग में विद्या बालन ने कुछ ऐसा किया कि वह सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गईं।

विज्ञापन
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@ instantbollywood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विघा बालन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह दिवाली शॉपिंग करती दिखीं। इस वीडियो में उनका लुक बिल्कुल सिंपल है। साथ ही विद्या बालन दिवाली शाॅपिंग में बिल्कुल सामान्य चीजें खरीदती दिखीं। साथ ही जहां से विद्या बालन ने शॉपिंग की, उसे लेकर यूजर्स ने उनकी तारीफ की। 

लोकल फूल मार्केट से की शॉपिंग 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में विद्या बालन अपनी गाड़ी से उतरीं और एक फूल बेचने वाली के पास पहुंचीं। वहां से विद्या ने कई सारे फूल खरीदे। इस बात को लेकर यूजर्स ने विद्या की तारीफ की। यूजर्स का मानना है कि लोकल प्रोडक्ट को दिवाली पर प्रमोट करके विद्या अच्छा मैसेज दे रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Rekha: जब ‘परिणीता’ के लिए रेखा को देना पड़ा जिंदगी में पहली बार ऑडिशन, एक्ट्रेस ने की विद्या बालन की तारीफ



यूजर्स ने दिए विद्या बालन के एफर्ट पर रिएक्शन 

यूजर्स ने विद्या बालन की लोकल शॉपिंग को पसंद किया। एक यूजर ने लिखा, ‘कोई तो दिमाग वाला शख्स है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘लोकल जगह से शॉपिंग करके, विद्या ने अच्छा काम किया। लोकल सामान बेचने वालों की अर्निंग जरूरी है।।’ कई फैंस ने विद्या बालन के लिए हार्ट इमोजी भी कमेंट सेक्शन में शेयर किए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें