‘विवाह’ ने बताया मैं क्या बनना चाहता हूं
इसके बाद सूरज बड़जात्या ने 2006 में शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर 'विवाह' से वापसी की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘विवाह’ को लेकर सूरज बड़जात्या ने कहा कि विवाह ने मुझे इस बात का दृढ़ विश्वास दिलाया कि मैं कौन हूं और मैं क्या बनाना चाहता हूं। क्योंकि लोग वही देखना चाहते हैं जो सफल हो, न कि वो जो चलता है। यह स्वीकार करना और सीखना होगा कि कुछ फिल्में सफल हो सकती हैं और कुछ नहीं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सफर है।
‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर आश्वस्त हैं सूरज
सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' है। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। सूरज बड़जात्या को पूरा भरोसा है कि ‘धुरंधर’ के बाद की दुनिया में जहां पुरुषों पर केंद्रित हिंसक एक्शन थ्रिलर फिल्मों की भरमार है, ‘ये प्रेम मोल लिया’ को अपनी जगह और दर्शक जरूर मिलेंगे।
सूरज ने कहा कि सफर आपका होना चाहिए, सुर आपका होना चाहिए और आज जब इतनी सारी सामग्री मौजूद है, तो लोग तभी देखने आएंगे जब कुछ ऐसा हो जो सिर्फ आपका हो, जो सीधे आपके दिल से निकला हो। यही एक फिल्म निर्माता के जीवन का सबसे खूबसूरत पहलू है।
अपनी फिल्मों के मीम बनने पर जताई खुशी
अपनी फिल्मों के सीन के बने मीम पर ही सूरज बड़जात्या ने अपनी राय रखी और खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर बहुत हैरानी होती है कि इतने साल बीत गए हैं, लेकिन आज भी लोगों के बीच इतना गहरा जुड़ाव है। मैं अक्सर सोचता हूं कि आखिर वह कौन सा बीज है, जो इसे लगातार पनपने देता है। मीम्स की वजह से लोग ये फिल्में देखते हैं। अगर इनमें निहित मूल्य किसी भी तरह से आप पर असर डालते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात होगी।