फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोती के साथ आशा भोसले ने किया डांस, जनाई ने साझा किया दादी का पुराना वीडियो; कहा- उन्होंने जीवन का जश्न मनाया

Wed, 15 Apr 2026 07:29 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zanai Shares Asha Bhosle Video: पोती जनाई भोसले ने दादी आशा भोसले का एक पुराना वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने दादी क्या चाहती थीं, ये भी बताया…
विज्ञापन
आशा भोसले और जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम-@zanaibhosle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से उनकी पोती जनाई भोसले पूरी तरह से टूट गई हैं। निधन के बाद जनाई के चेहरे पर दादी को खोने का दर्द साफ नजर आ रहा था। अब जनाई सोशल मीडिया पर दादी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों व वीडियोज को साझा करके उन्हें याद कर रही हैं। आज जनाई ने दादी आशा भोसले का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साथ में जनाई भी नजर आ रही हैं।

पोती के साथ नाचीं आशा भोसले

विज्ञापन

जनाई ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दादी आशा भोसले के साथ एक अनदेखा वीडियो साझा किया। वीडियो में जनाई और आशा दोनों एक बालकनी पर खड़ी हैं और नीचे सड़कों पर चल रहे उत्सव को देख रही हैं। वीडियो में आशा भोसले अपनी पोती के साथ डांस करती भी नजर आती हैं।

विज्ञापन


इसके बाद आशा अपनी पोती जनाई को गले भी लगाती हैं। फिर जनाई दादी के माथे को चूमती हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए जनाई ने कैप्शन में लिखा, ‘वह चाहती कि हम भी उसी तरह जश्न मनाएं जैसे उन्होंने जीवन का जश्न मनाया।’

Trending Videos

जनाई भोसले-आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

दादी के जाने से टूट गईं जनाई
इससे पहले सोमवार को आशा भोसले के अंतिम संस्कार के बाद जनाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह उठते ही मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त, अपनी सबसे करीबी साथी, एक ऐसी इंसान को खो दिया है, जिसने मेरी दुनिया को पूरा किया और जन्म के समय मुझे गोद में लेने वाली पहली इंसान थीं।

अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पीऊं? हर दिन घर आने पर मेरा इंतजार कौन करेगा या किसके साथ फालतू चुटकुले सुनाऊं?’ आशा के अंतिम संस्कार में भी जनाई काफी दुखी नजर आई थीं।


विज्ञापन

दिवंगत गायिका आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में हुआ निधन
दिग्गज गायिका आशा भोसले ने रविवार 12 अप्रैल को अंतिम  सांस ली। वो 92 साल की थीं। एक दिन पहले शाम को उन्हें सीने में संक्रमण होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशा भोसले को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें