अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच का कानूनी झगड़ा कुछ दिनों से लग रहा था कि अब खत्म हो गया हो लेकिन सच बात तो ये है कि ऐसा हुआ नहीं है ऋतिक ने 16वें आईफा सम्मान समारोह में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ''वे अपने पीछे कुछ नहीं छोडेंगे, बहुत जल्दी ही सच्चाई सबके सामने होगी'' ऋतिक ने अभी तक इस पूरे मामले में चुप्पी साधे रखी थी।
पत्रकारों ने बातचीत के दौरान उनसे इस विवाद के बारे में पूछा कि 'क्या वो उससे आगे निकल गए हैं?' उन्होंने बड़ी ही संजीदगी से कहा ''मैंने कुछ भी पीछे नहीं छोड़ा है, और बहुत जल्दी ही सबकुछ आप सब के सामने भी होगा''