बॉलीवुड फिल्मों का एक पॉपुलर विलेन ऐसा है, जिसने असल जिंदगी में साबित किया है कि वह दिल से हीरो है। पूरी दुनिया के दिलों में अपने लिए प्यार और सम्मान का भाव लाने वाले सोनू सूद अपने कार्यों से लोगों के दिलों को आज भी छू रहे हैं। उनका हर कदम अहसास कराता है कि वह सच में एक हीरो हैं। एक बार फिर आज अभिनेता ने कुछ ऐसा ही किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर सोनू सूद ने अपना पूरा दिन देश के असली हीरोज यानी हमारे फौजी भाइयों के परिवारों के साथ बिताया। सोनू सूद का इस कदम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।