फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: 'RIP लिटिल एंजेल', किडनी की बीमारी से पीड़ित पंजाब के अभिजोत सिंह का निधन, सोनू सूद ने लिखा संदेश

Thu, 25 Sep 2025 02:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhijot Singh Dies: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने आज अपने सोशल मीडिया पर 8 साल के अभिजोत सिंह के निधन की दुखद खबर साझा की। साथ ही अभिजोत के लिए एक भावुक नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिजोत सिंह पंजाब का रहने वाला था और किडनी की गंभीर बीमारी, नेफ्रोटिक सिंड्रोम, से जूझ रहा था। सोनू सूद ने अभिजोत के परिवार की काफी मदद की। लेकिन अफसोस अब अभिजोत इन दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन

 

सोनू सूद का पोस्ट
सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर अभिजोत के अस्पताल के दौरान की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'अभिजोत, तुमने अपनी हिम्मत से मुझे प्रेरित किया। आज मैं तुम्हें अलविदा कह रहा हूं, लेकिन मैं हमेशा तुम्हारे परिवार के साथ रहूंगा। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे, छोटे फरिश्ते।'

अभिजोत सिंह के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिजोत को हर दो महीने में इलाज के लिए अमृतसर से चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल जाना पड़ता था, जिसका खर्च लगभग 45,000 रुपये था। हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ ने उनके परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बाढ़ में उनका खेत और फसलें नष्ट हो गईं, जो उनकी आय का एकमात्र सहारा था। गांव में इतना पानी भर गया था कि जरूरी सामान भी तैरकर लाना पड़ता था।

यह भी पढ़ें: Salman Khan: पेनकिलर्स लेकर नाश्ता करते थे सलमान, काजोल-ट्विंकल के शो पर छलका दर्द; बोले- 'मेरे दुश्मन..'
विज्ञापन

सोनू सूद बने थे परिवार का सहारा
सोनू सूद ने अभिजोत के परिवार की आर्थिक मदद की। सोनू सूद ने अभिजोत और उसके परिवार से मुलाकात भी की थी। अभिजोत के पिता जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं और 18 साल की उम्र तक नियमित इलाज की जरूरत थी। डॉक्टरों का कहना था कि सही इलाज से अभिजोत इस बीमारी को हरा सकता था और लंबी जिंदगी जी सकता था। लेकिन बाढ़ के कारण दवाइयां लेने में दिक्कत हुई।

यह भी पढ़ें: Daayra: करीना कपूर ने शुरू की मेघना-पृथ्वीराज के साथ अपनी 68वीं फिल्म 'दायरा' की शूटिंग, शेयर किया वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें