सोनू ने लिखा था, 'मौसम का कंट्रोल इंसानों के हाथ में नहीं होता है, इसका कंट्रोल भगवान के हाथों में होता है। विमान के क्रू सदस्यों से जितनी मदद होती है, वे करते हैं। आपलोग भी थोड़ा धैर्य दिखाएं'।
समूचा उत्तर भारत इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। ऐसे में रेलगाड़ी से लेकर फ्लाइट्स तक अपने निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही हैं। पिछले दिनों सोनू सूद और राधिका आप्टे जैसे बॉलीवुड के सितारों के भी घंटो एयरपोर्ट पर फंसे रहने की खबर आई थी। सोनू सूद ने एयरपोर्ट से कई सारी तस्वीरें भी साझा की थीं, जहां यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दे रही थी। अब सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें एक यात्री पायलट को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सोनू ने सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग देने की बात कही
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री गुस्से में विमान के चालक को थप्पड़ जड़ देता है। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उसी वीडियो की एक तस्वीर को साझा किया है। सोनू ने उस तस्वीर के साथ लिखा है, 'यह बेहद दुखद और शर्मिंदा करने वाला है। आने वाले दिनों में विमान चालककर्मी दल को सेल्फ-डिफेन्स की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।' सोनू सूद के ट्वीट के बाद अब उनके फैंस उनकी तारीफों में कसीदें पढ़ रहे हैं। सोनू सूद को लोग उनकी दरियादिली भी जानते हैं।
सोनू ने की यात्रियों से अपील
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोनू सूद भी एयरपोर्ट पर पिछले दिनों काफी देर तक फंसे रहे थे। सोनू ने उस दौरान ट्वीट करके यात्रियों से शांति बनाएं रखने की अपील की थी। सोनू ने लिखा था, 'मौसम का कंट्रोल इंसानों के हाथ में नहीं होता है, इसका कंट्रोल भगवान के हाथों में होता है। विमान के क्रू सदस्यों से जितनी मदद होती है, वे करते हैं। आपलोग भी थोड़ा धैर्य दिखाएं'।
अभिनेता सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आने वाले दिनों में फिल्म 'फतेह' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन वैभव मिश्रा ने किया है। पंजाब के अमृतसर में साइबर क्राइम पर आधारित इस फिल्म में सोनू एक अलग तरह के किरदार में दिखाई देंगे। पिछली बार सोनू सूद को फिल्म 'पृथ्वीराज' में देखा गया था।