फैन ने भेंट की खून से बनी पेंटिंग
सोनू सूद ने अपने ट्विटर से एक वीडियो को कोट किया है, जिसमें उन्हें एक कलाकार उनकी पेंटिंग भेंट करता नजर आ रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि सोनू सूद कहते हैं कि यह बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं, भाई साहब ने मेरी एक पेंटिंग बनाई है। इसी के साथ अभिनेता कहते है कि 'यही तो तुमने गलत किया है कि खून से पेंटिंग बनाई है'। इस पर फैन को उनकी तारीफ करते सुना जा सकता है और वह कहता है कि अभिनेता के लिए वह कुछ भी कर सकता है।