फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद को तोहफे में मिली 87 हजार वर्ग फुट की रंगोली, बोले- मेरे पास शब्द ही नहीं...

Sat, 28 Jan 2023 02:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गणतंत्र दिवस को मौके पर सोनू सूद के एक फैन ने उन्हें बेहद खूबसूरत सरप्राइज देकर आश्चर्य चकित कर दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता और लोगों के लिए रियल हीरो बनकर उभरे सोनू सूद सबके प्रिय हैं। विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद की फैन फॉलोइंग इस कदर है कि हर दूसरा व्यक्ति अभिनेता की तारीफों के पुल बांध रहा है। जहां सोनू फैंस को उनकी मुंह मांगी चीज देखर खुश कर रहे हैं, वहीं फैंस भी अपने हीरो के लिए कुछ न कुछ खास करते ही रहते हैं। हाल ही में गणतंत्र दिवस को मौके पर सोनू सूद के एक फैन ने उन्हें बेहद खूबसूरत सरप्राइज देकर आश्चर्य चकित कर दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, तो चलिए जानते हैं आखिर सोनू सूद को क्या तोहफा मिला है...

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में सोनू सूद के फैन ने अभिनेता का 87,000 वर्ग फुट का एक चित्र बनाया था। सोनू सूद के फैन और चित्रकार विपुल श्रीपाद मिराजकर ने पार्क में इस चित्र को बनाने के लिए 7 टन से ज्यादा रंगोली कलर्स का इस्तेमाल किया है। इसे बनाने में विपुल को काफी दिन लगे थे। सोशल मीडिया पर फैन द्वारा दिए गए इस वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'मैं इस वक्त बहुत विनम्र महसूस कर रहा हूं... सबसे बड़ी रंगोली का विश्व रिकॉर्ड। 87000 वर्ग फुट। 7 टन रंगोली कलर्स।'
Chahatt Khanna: चाहत खन्ना के बच्चों का बाप बनना चाहता था ठग सुकेश, तिहाड़ में अभिनेत्री को किया था प्रपोज
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने फैन द्वारा बनाई गई इस रंगोली के बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं और लोगों द्वारा दिखाए गए प्यार के लिए मैं बहुत विनम्र हूं, मैं सोलापुर के विपुल को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने 87,000 वर्ग फुट की सबसे बड़ी रंगोली का विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का यह मुकाम हासिल किया और मैं मुझे उस पर गर्व है।'
Sidharth Malhotra: भाई शादी कब है? मिशन मजनू की सक्सेस पार्टी में सवाल सुन शरमा गए सिद्धार्थ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें