फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: भाई शादी कब है? मिशन मजनू की सक्सेस पार्टी में सवाल सुन शरमा गए सिद्धार्थ

Sat, 28 Jan 2023 01:09 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें भी काफी वक्त से सामने आ रही हैं। हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें एक कैमरामैन ने उनसे शादी को लेकर पूछ डाला, जिसके बाद अभिनेता शरमाते हुए नजर आए।
 
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस को काफी समय से दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। दोनों की शादी की खबरें भी काफी वक्त से सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल शादी कर सकते हैं। हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के आगे पोज देते हुए नजर आए।

विज्ञापन


शरमा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा
दरअसल, मिशन मजनू की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। पार्टी में पैपराजी के आगे सिद्धार्थ जिस दौरान फोटोज को लेकर पोज दे रहे थे। तभी वहां मौजूद एक कैमरामैन ने उनसे शादी को लेकर पूछ डाला। कैमरामैन ने पूछा कि भाई शादी कब है? इसके बाद सिद्धार्थ शरमा गए और शरमाते हुए वह अंदर की ओर जाने लगे। बता दें कि दोनों की शादी की तैयारियों को लेकर काफी वक्त से खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर कपल ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 
 

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा फिल्म शेरशाह में एक साथ नजर आए थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म मिशन मजनू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म में सिद्धार्थ ने भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-Malavika Avinash: 'केजीएफ' पर शक जताने वाली यह एक्ट्रेस याद है? इसके ही हुक्म पर हुई थी 'रॉकी भाई' की तलाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें