जब इस बात की जानकारी सोनू निगम को हुई तो उन्होंने लोगों को इस शख्स से सावधान रहने की चेतावनी दी है। गायक ने अभी तक इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उनके कानूनी सलाहकार और मित्र आशीष जोशी ने कहा कि कुछ महीने पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जब एक व्यक्ति ने खुद को सोनू निगम का ईए बताया था और उनके प्रशंसकों से एक फैन आईडी कार्ड के बदले में 50 हजार रुपये की मांग की थी और कहा गया था कि वह फैन कार्ड लोगों को गायक से मिलने, सोनू निगम के मुफ्त कॉन्सर्ट टिकट पाने में मदद करेगा। हमने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने उस व्यक्ति का बैंक खाता ब्लॉक कर दिया था।
Vivek Agnihotri: 'मैं इंडस्ट्री में बदलाव चाहता हूं', बॉलीवुड पर तंज कसने को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने दी सफाई