फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: 'एआर रहमान किसी और रिलेशनशिप में नहीं हो सकते', सोनू निगम ने कही संगीत निर्देशक के लिए ये बात

Thu, 09 Jan 2025 05:57 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एआर रहमान को लेकर सोनू निगम ने बात की है। उन्होंने कहा कि एआर रहमान अपने परिवार के बेहद करीब हैं, ऐसा नहीं हो सकता कि वे किसी और रिलेशनशिप में हों।
विज्ञापन
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनू निगम ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में एआर रहमान को लेकर बात की है, उन्होंने बताया कि संगीत निर्देशक रहमान कभी भी अपनी निजी जिंदगी के रिश्तों को काम के आड़े नहीं आने देते हैं। वे प्रोफेशनली बहुत ज्यादा गंभीर हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

अपने काम को देते हैं महत्व
ओ टू इंडिया से सोनू निगम ने संगीत निर्देशक एआर रहमान को लेकर बात की। एआर रहमान ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो अलग से कुछ रिलेशनशिप में रहे। मैंने तो उन्हें ऐसे कभी देखा नहीं है। वे सबसे खुलकर बात नहीं करते न ही वो ऐसे व्यक्ति हैं जिनका अलग से कोई रिलेशनशिप हो। वे बहुत ज्यादा फ्रैंडली नहीं हैं, वे अपने काम को ज्यादा महत्व देते हैं।

एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
ज्यादातर शांत रहना पसंद करते हैं
सोनू निगम ने कहा कि वे एआर रहमान के साथ एक टूर पर यूएसए गए थे। उस टूर के दौरान एआर रहमान के साथ खुशी महसूस की। उन्होंने कहा, वे नहीं जानते कि गॉसिप कैसे किया जाता है। न वे किसी को पीछे खींचने की कोशिश करते हैं। वे मेरे बारे में भी ज्यादा जानने की कोशिश नहीं करते हैं। वे ऐसे ही हैं। वे अलग पर्सनेलिटी हैं, वे वाकई किसी और के बारे में भी नहीं जानना चाहते हैं।

Kajal-Shreyas: श्रेयस तलपदे-काजल अग्रवाल की ‘द इंडिया स्टोरी’ की शूटिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

परिवार के करीब हैं एआर रहमान
सोनू निगम ने कहा, 'एआर रहमान बहुत ही सम्मानित व्यक्ति हैं। वे किसी के बारे में भी ज्यादा बात नहीं करते हैं। वे अपने काम को सम्मान देते हैं। वे किसी के साथ बुरे नहीं हैं। वे अपने परिवार से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा मैंने उन्हें किसी के साथ किसी और रिलेशनशिप में नहीं देखा है। वे किसी को अपने ज्यादा करीब आने ही नहीं देता हैं, वे ऐसे ही हैं।'

Dhanush-Nayanthara: थमने का नाम नहीं ले रहा धनुष-नयनतारा का विवाद, कॉपीराइट मामले अब इस दिन होगी सुनवाई



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें