फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: जी5 और जियो स्टूडियो के बीच हुई अहम साझेदारी, ओटीटी पर इन दो फिल्मों से मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज

Thu, 09 Jan 2025 05:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT: जी5 और जियो स्टूडियोज ने अपनी साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके तहत दो प्रमुख फिल्में को लोग  एक्सक्लूसिव रूप से जी5 पर स्ट्रीम कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिसाब बराबर, मिसेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया और कंटेंट शाखा जियो स्टूडियोज ने हाल ही में साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत दो बहुप्रतीक्षित फिल्में, ‘हिसाब बराबर’ और ‘मिसेज’ को जी5 पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम किया जा सकेगा। यह साझेदारी भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में एक अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

Ranveer Singh: सूट-बूट और गुलाबी पगड़ी में नजर आए रणवीर सिंह, ‘धुरंधर’ के सेट से वायरल हुआ अभिनेता का लुक

Trending Videos

24 जनवरी से जी5 पर 'हिसाब बराबर'
जी5 पर ‘हिसाब बराबर’ 24 जनवरी से हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीम होगी। यह फिल्म एक सैटायर सोशल ड्रामा है, जिसमें आर माधवन प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक आम आदमी की संघर्षपूर्ण यात्रा पर आधारित है, जो एक बड़े कॉर्पोरेट बैंक की ओर से किए गए अरबों डॉलर के वित्तीय घोटाले को उजागर करने की कोशिश करता है। 
De De Pyaar De 2: 'दे दे प्यार दे 2' के लिए और लंबा हुआ दर्शकों का इंतजार, अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'मिसेज' में दिखेगी ग्रहणी की कहानी
वहीं, ‘मिसेज’ भी भावनाओं से भरपूर ड्रामा फिल्म है, जिसमें  सान्या मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक गृहिणी की जिंदगी के संघर्षों के बारे में बात करती है, जो पारंपरिक परिवार व्यवस्था में अपने अस्तित्व और स्वतंत्रता की तलाश में है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ मानवीय भावनाओं की गहराई भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

माधवन और सान्या का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2024 आर माधवन के लिए काफी अच्छा साबित हुआ था। फिल्म 'शैतान' में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में थे। वहीं, उनकी आगामी फिल्म 'धुरंधर' है। मौजूदा समय में फिल्म की शूटिंग जारी है। वहीं, सान्या मल्होत्रा जल्द ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'ठग लाइफ' में नजर आने वाली हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें