सोनू निगम ने अजान पर ट्वीट कर आफत मोल ले ली है। सोशल मीडिया ही नहीं पूरा देश ही उनके इस ट्वीट पर अच्छे-बुरे कमेंट कर रहा है। इसमें बुरे कमेंट करने वालों की संख्या ज्यादा है। इस बयान को लेकर अब सोनू निगम पर फतवा जारी किया गया है। इसमें उनके सिर का मुंडन करने वाले को दस लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया गया है।
ये भ्ाी पढ़ें- अजान के खिलाफ ट्वीट करने पर सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज
बता दें कि सोनू निगम ने कहा था, 'मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे अजान की आवाज से सुबह उठना पड़ता है। भारत में इस जबरदस्ती की धार्मिकता का अंत कब होगा।' इसके बाद उन्होंने कई ट्वीट कर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। सोनू ने मस्जिदों और गुरुद्वारों में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकरों को गुंडागर्दी बताया।
पश्चिम बंगाल की माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल की ओर से ये फतवा जारी किया गया है। काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट सैयद शा अली अल कादरी ने कहा कि जो भी सोनू निगम का मुंडन कर और जूतों की माला पहनाकर देशभर में घुमाएगा, उसे 10 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। इस फतवे पर सोनू निगम की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
ये भ्ाी पढ़ें- अजान विवाद पर वाजिद खान से बोले सोनू निगम, 'मुस्लिम नहीं भारतीय बनें'
सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा, 'अपने 10 लाख रुपए मौलवियों को तैयार करने में लगाएं। साथ ही उन्होंने काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट को दो बजे बुलाया है।'
ये भ्ाी पढ़ें- सोनू के 'अजान' ट्वीट पर पूजा भट्ट ने भी साधा निशाना