आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बहुत ही प्यारी सी और दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की, जिसमें ऋषि कपूर एक बच्ची को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, यह फोटो किसी और की नहीं, बल्कि उन्हीं की पोती राहा कपूर की थी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर इतनी क्यूट हैं कि अगर एक बार उन्हें देखो, तो उन पर से नजरें हटाने का दिल नहीं करता। अब जब फोटोज में ही राहा इतनी प्यारी दिखती हैं, तो रियल की तो बात ही छोड़ दो। खैर! प्यारी राहा को किसी की बुरी नजर न लगे। इन दिनों राहा की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। अब आप सोचेंगे कि जब ऋषि इस दुनिया में नहीं हैं,तो उनके साथ राहा की फोटो कहां से आ सकती है, तो आपको बता दें कि यह फोटो राहा की नानी सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है। ये फोटो डिजिटल एडिटिंग से एक फैन द्वारा बनाई गई है।
विज्ञापन
बहुत प्यारी लगी यह फोटो
हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बहुत ही प्यारी सी और दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की, जिसमें ऋषि कपूर एक बच्ची को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, यह फोटो किसी और की नहीं, बल्कि उन्हीं की पोती राहा कपूर की थी। ऐसा असलियत में होना मुनासिब नहीं, तो पोती यानी राहा के चेहरे को डिजिटल तरीके से एडिट करके दादा ऋषि के साथ लगाया गया। जाहिर है कि राहा की जगह वहां किसी और बच्चे की फोटो रही होगी।
नानी भी खुश, दादी खुश
अब चाहे जो भी हो, लेकिन इस फोटो से जहां नानी बहुत खुश हैं, वहीं राहा की दादी नीतू कपूर को भी इसने छू लिया। सोनी ने प्यार दिखाते हुए लिखा, ‘इस फोटो को देखकर सच में अंदर से बहुत खुशी हुई। मैं इसे देखकर हैरान रह गई। वहीं, इसकी एडिटिंग भी बहुत उम्दा तरीके से की गई, जो इसे एकदम रियल दिखा रही है। इसने हमारे दिलों को खुशी से भर दिया है। बहुत धन्यवाद।’
नीतू ने भी दोबारा पोस्ट किया
खुश होकर सोनी राजदान ने अपनी स्टोरी में बेटी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को भी टैग किया। ऋषि कपूर की पत्नी, नीतू कपूर ने अपनी समधन सोनी राजदान की इस स्टोरी को दोबारा पोस्ट किया। नीतू ने इस तस्वीर को बेहद खूबसूरत बताया। उन्होंने भी इसकी एडिटिंग की तारीफ की। बता दें कि राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था।तभी से राहा पूरे परिवार की लाडली हैं। कई दिनों तक तो आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का चेहरा भी छुपाकर रखा था।