फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जाकर बेवकूफियां करने लगी हैं सोनम कपूर

Wed, 13 Nov 2013 07:36 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनम कपूर के कैरियर की दसवीं फिल्म का नाम है बेवकूफियां। यह फिल्म उन्होंने हाल ही में साइन की है। उनके लिए यह फिल्म बहुत मायने रखती है। दरअसल बॉलीवुड में उन्हें छह साल हो गए हैं।
विज्ञापन


छह साल में सिर्फ दस फिल्में! यानी एक साल में डेढ़ फिल्म में काम करने का औसत। लेकिन अपने इस औसत से सोनम को कोई दिक्कत नहीं है।

बकौल सोनम, वे चुनिंदा फिल्मों में यादगार काम करने की कोशिश करती हैं और अपने आपको अभी तक न्यूकमर ही मानती हैं। सोनम का यह भी कहना है कि उन्हें अपनी हर फिल्म पर गर्व है।

कम फिल्मों में काम करने के लिए कई बार सोनम की आलोचना होती है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे अपनी ही गति से चलना चाहती हैं।

अभिनय के मैदान में वे अपने आपको किसी दौड़ में शामिल नहीं मानती हैं। हालांकि इस बीच उनके नाम रांझना    और  भाग मिल्खा भाग जैसी दो यादगार हिट फिल्में दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन


एक समय था, जब उनकी अच्छी भूमिकाओं वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाती थी, लेकिन अब उनका नसीब बदल चुका है। इन दिनों सोनम फिल्म खूबसूरत की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


उनकी इस फिल्म की शूटिंग बीकानेर में चल रही है। इस फिल्म के लिए सोनम का कहना है कि यह उनके कैरियर की पहली फिल्म सांवरिया की तरह ही चुनौतीपूर्ण है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें