सोनम कपूर का पोस्ट
सोनम कपूर ने आज अपने चाचा और एक्टर संजय कपूर को उनके 60वें जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर सोनम की शादी के समय की लग रह है। इस पहली तस्वीर में सोनम और संजय मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सोनम के बचपन की तस्वीरें हैं और संजय काफी यंग नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो चाचू।'
संजय कपूर का करियर
संजय कपूर ने 1995 में फिल्म 'प्रेम' से अभिनय शुरू किया। उसी साल 'राजा' से उन्हें सफलता मिली। बाद में वे 'सिर्फ तुम', 'शक्ति: द पावर', 'लक बाय चांस', 'मिशन मंगल' और 'मर्डर मुबारक' जैसी फिल्मों में दिखे। उनकी हालिया फिल्म 'परम सुंदरी' है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दिल्ली के लड़के परम की कहानी है, जो ऐप से केरल की लड़की सुंदरी से मिलता है।
यह भी पढ़ें: शादी की 26वीं सालगिरह पर माधुरी ने डॉ नेन को डेडिकेट किया रोमांटिक गाना, पति ने दिखाई अब तक के सफर की खास झलक
सोनम कपूर का करियर
सोनम कपूर ने 'नीरजा', 'रंजना' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में काम किया। बेटे वायु के जन्म के बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक लिया और परिवार पर फोकस किया। सोनम की आखिरी फिल्म 'ब्लाइंड' (2023) थी, जो कोरियाई फिल्म का रीमेक है। इसमें एक अंधी पुलिस अधिकारी सीरियल किलर की तलाश करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब सोनम 'बैटल फॉर बिट्टोरा' में आएंगी
यह भी पढ़ें: शाहरुख ने बताया क्यों हैं सुपरस्टार? सलमान के परिवार को लेकर कही ये बात; मंच पर साथ नजर आए तीनों खान