फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले फीकी पड़ी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की पूरी चमक, इतना रहा 16वें दिन का कलेक्शन

Fri, 17 Oct 2025 08:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Collection: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज ने आज शुक्रवार को 16 दिन पूरे कर लिए हैं। जानिए फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा?
विज्ञापन
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यूं तो यह फिल्म कम बजट में बनी है, मगर बॉक्स ऑफिस पर हाल ऐसा है कि पखवाड़ा पार कर लेने के बाद भी अब तक लागत नहीं वसूल पाई है। जानिए आज शुक्रवार को इसका हाल कैसा रहा?

विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
कितना रहा आज का कलेक्शन
फिल्म 'सनी संस्कारी...' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। पहले सप्ताह कलेक्शन 41.1 करोड़ रुपये रहा। वहीं, दूसरे सप्ताह कलेक्शन में काफी गिरावट आई और सप्ताहभर की कमाई सिर्फ 14  करोड़ रुपये रही। कल गुरुवार को इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक प्राप्त सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने सिर्फ 52 लाख रुपये कमाए हैं। 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review: वरुण-जान्हवी चमके, लेकिन फिल्म देखकर कहेंगे- वही पुराना फॉर्मूला

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया
बजट से कितनी दूर सनी संकारी?
इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 55.62 करोड़ रुपये हो गया है। जान्हवी कपूर और वरुण धवन अभिनीत इस फिल्म को करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस हिसाब से अभी तक यह फिल्म अपने बजट से काफी दूर है। कल धनतेरस के साथ दिवाली के त्योहार की शुरुआत होगी। देखना दिलचस्प होगा कि फेस्टिव वीकएंड में फिल्म अपनी लागत निकाल पाती है या नहीं।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दिवाली पर 'थामा' बिगाड़ेगी खेल!
फिल्म 'सनी संस्कारी' के लिए सोमवार तक का ही समय है, जब अपना जोर दिखा सकती है। इसके बाद आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
कांतारा-2 से मिली टक्कर
फिल्म 'सनी संस्कारी...' को ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने कड़ी टक्कर दी है, जो इसी के साथ 02 अक्तूबर को रिलीज हुई। साल 2022 में आई 'कांतारा' के प्रीक्वल को दुनियाभर के दर्शकों से प्यार मिल रहा है। इसके सामने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का सारा जादू फीका पड़ गया। इसके अलावा फिल्म की कहानी भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। इसमें जान्हवी और वरुण के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें