फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: सोनम ने साझा किया बेटे के जन्म के बाद का अनुभव, बोलीं- मुझे 16 महीने लगे खुद को अपने जैसा...

Thu, 04 Jan 2024 01:39 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला

सार

'मैंने वजन कम करने के लिए कोई क्रैश डायट या क्रेजी जिम नहीं किया। मेरा वजन अभी भी पहले जितना कम नहीं हुआ है, लेकिन मैं जल्दी ही अपने पुराने शेप में लौट आउंगी। इसके लिए मैं अपने शरीर के लिए शुक्रगुजार हूं।'
विज्ञापन
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में स्टाइल आइकॉन के नाम से मशहूर सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी और बेटे वायु के जन्म के बाद ज्यादातर सोनम लंदन में अपना समय बिताती हैं। इन दिनों सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अपनी जिंदगी से जुड़ी हर उतार-चढ़ाव को अपने चाहने वालों के साथ सोनम सोशल मीडिया के जरिए ही शेयर करती हैं। पिछले दिनों सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। सोनम ने अपनी तस्वीरों के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा है।  
विज्ञापन


16 महीने बाद खुद को महसूस कर रही हूँ 

सोनम कपूर ने अगस्त 2022 में अपने बेटे वायु को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद सोनम के शरीर में काफी बदलाव आएं। अपनी इस सोशल मीडिया पोस्ट में सोनम ने उन्हीं बदलावों का जिक्र किया है। सोनम लिखती हैं, 'पिछले 16 महीने मेरी जिन्दगी के काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। मैंने इन 16 महीनों में खुद को समय दिया, बेटे की केयर की और वजन को नैचुरली कम होने दिया। अब जा कर मैं खुद को पहले जैसा महसूस कर पा रही हूँ।'



कोई क्रैश डाइट और क्रेजी जिम नहीं 

सोनम कपूर ने जो इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनम ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैंने वजन कम करने के लिए कोई क्रैश डायट या क्रेजी जिम नहीं किया। मेरा वजन अभी भी पहले जितना कम नहीं हुआ है, लेकिन मैं जल्दी ही अपने पुराने शेप में लौट आउंगी। इसके लिए मैं अपने शरीर के लिए शुक्रगुजार हूं।'
विज्ञापन


पिछले दिनों किया था पति की बीमारी का खुलासा 

सोनम कपूर ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल से ही अपने पति की बीमारी का खुलासा करते हुए एक लम्बा सा नोट साझा किया था। उस नोट में सोनम ने लिखा था, 'बीता हुआ साल काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। 2023 में मेरे पति काफी बीमार हो गए थे। डॉक्टरों को पता नहीं चल रहा था कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। वे तीन महीने मेरे लिए नर्क जैसा था, लेकिन ईश्वर की कृपा और डॉक्टर सरीन की मेहनत रंग लाई। आनंद अब बिलकुल ठीक हैं।' सोनम इन दिनों अपने पति के साथ लंदन में रह कर बेटे वायु के साथ समय बिता रही हैं। मीडिया खबरों की माने तो सोनम ने दो नए प्रोजेक्ट साइन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें