फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने डाला भारत का गलत मैप, फिर तुरंत हटाया

Tue, 30 May 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सोनम कपूर
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी अपने बड़बोलेपन से तो कभी राष्ट्रगान की गलत लाइन लिखने से, उन्होंने कई विवादों को जन्म दिया है। अब अपने एक और पोस्ट के कारण वो मुश्किलों में आ गई हैं।
विज्ञापन


सोनम ने हाल ही में अपनी बहन रिया कपूर के साथ मिलकर 'RHESON' नाम का ब्रैंड लॉन्च किया है। ये एक क्लोथिंग ब्रैंड है जिसका नाम रिया और सोनम के नाम को मिलाकर बनाया गया है। सोनम ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ब्रैंड के स्टोर्स की जानकारी देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में भारत के अलग-अलग शहरों में मौजूद स्टोर्स की जानकारी थी लेकिन भारत का अहम हिस्सा कश्मीर इस मैप से गायब था।

अपनी गलती के बारे में जैसे ही सोनम को पता चला, उन्होंने तुरंत इस तस्वीर को डिलीट कर दिया।

ये पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपना किया हुआ पोस्ट डिलीट किया हो। इससे पहले भी अभय देओल के फेयरनेस क्रीम पर किए गए पोस्ट पर सोनम ने एक ट्वीट किया था। सोनम ने अभय की कजिन ईशा देओल की एक तस्वीर डालते हुए लिखा था कि वो इस बारे में क्या कहना चाहेंगे। इस पोस्ट पर ट्रोल किए जाने के बाद उन्होंने वो पोस्ट भी डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें