सोनम कपूर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। राकेश अपनी फिल्म मिर्जा साहिबा में सोनम को लीड किरदार में लेना चाहते थे।
लेकिन बाद में जब राकेश ने सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन को लेने की बात की तो सोनम खुशी खुशी इस फिल्म से अलग हो गयी। क्योंकि वह हर्षवर्द्घन के अपोजिट काम नहीं कर सकती थीं।
सोनम ने ही हर्षवर्धन को फिल्म में आने के लिए प्रेरित किया है और उसने ही उन्हें फिल्म मिर्जा साहिबा में लीड किरदार करने के लिए कहा और वह फिल्म से अलग हो गयी।
रक्षाबंधन भी नजदीक है। ऐसे में एक भाई को एक बहन की तरफ से दिया गया इससे बेहतर तोहफा और क्या होगा। अब देखना यह है कि सोनम का यह बलिदान क्या रंग ला पाता है।