सोनम कपूर आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले एक्टर अभय देओल को फेयरनेस क्रीम पर दिए जवाब पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था अब एक बार फिर ट्विटर पर निशाना बनाया गया है। सोनम को उनके लिखे ब्लॉग के कारण लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
सोनम ने एक अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के लिए कॉलम लिखा था जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाले ट्रोल्स को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया एक अच्छी जगह है लेकिन ट्रोल्स सेक्सिस्ट और जजमेंटल होते हैं। 'लोग मानते हैं कि हम सुंदर दिखते हैं और अच्छे कपड़े पहनते हैं तो लोगों को लगता है कि हमारे पास दिमाग नहीं है। शुक्र है कि मैं खुद में कंफर्टेबल हूं।'
ये भी पढ़ें- ट्विटर पर अभय देओल से भिड़ीं बैठीं सोनम, फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन पर दिया जवाब
सोनम ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। 'मैं अपने देश से बहुत प्यार करती हूं लेकिन लोगों की तरह मैं कट्टर नहीं हूं। क्योंकि मैं सवाल करती हूं तो मैं एंटी-नेशनल बन जाती हूं। एक बार फिर से राष्ट्रगान सुनिए। बचपन में सुनी उस लाइन को याद करिए जिसमें लिखा था, 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई..'।'
ये भी पढ़ें- सोनम-अभय की लड़ाई पर बोले अनिल कपूर, 'बच्चों को सुलझाने दें मामला'
सोनम की इस बात पर ट्विटर जमकर उनकी खिंचाई कर रहा है। किसी ने सोनम को हिदायत दे डाली की वह खुद एक बार राष्ट्रगान को दोबारा सुनें। वहीं किसी ने उनसे सवाल पूछा कि सोनम कौन से राष्ट्रगान की बात कर रही हैं।
National Anthem Ka Pata Nahi Aur Chale Aate Hain Muh Utha Ke Nationalism Pe Lecture Dene. 😫😡😖😧#SonamKapoor Sonam Kapoor #SonamKapoorAnthem pic.twitter.com/iILdEjh6KB
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) April 21, 2017
National Anthem was written by Bollywood. We were naively singing the Tagore version all these years. Thanks Sonam Kapoor for the eye-opener
— Abhijit Majumder (@abhijitmajumder) April 21, 2017
@SirJadeja But the good thing about her statement is that she made us go through the national anthem once again to check the words! #SonamKapoorAnthem
— Deepak Rao (@deeps75) April 22, 2017
@sonamakapoor plz share the original National Anthem pic.twitter.com/CxNqqX6Run
— Modi The Yogi (@dubeybp1978) April 22, 2017
@sonamakapoor I think you confused Hindi film song chalia mera naam with the national anthem. Bollywood Kids:).
— ninad101 (@ninad101) April 22, 2017
After remixing national anthem sonam kapoor now eying on rimixing national song , she evn up hr bio - actrs , fashn ,sound mixer , composer
— Nian (@buffer340) April 22, 2017
सोनम ने भी इन ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया। सोनम ने लिखा, 'मेरे ब्लॉग को इतना अच्छा रिस्पॉन्स देने के लिए शुक्रिया ट्विटर।'
Thank you so much twitter for the amazing response to my article and also to the #trolls who proved my point by the way they responded 🤞❤🇮🇳
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) April 21, 2017