फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर ने फिल्म के लिए दी बधाई, सचिन ने कहा- 'आप मेरी मां समान'

Sat, 22 Apr 2017 09:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
लता मंगेश्कर, सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बायोपिक 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' का ट्रेलर आने के बाद से उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज तक उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब इस फेहरिस्त में सिंगर लता मंगेश्कर का नाम भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर की बायोपिक 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' का ट्रेलर आउट

लता मंगेश्कर ने ट्विटर पर सचिन को उनकी बायोपिक के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'नमस्कार। आप की जो फिल्म आ रही है, इसमें भी आप क्रिकेट मैदान की तरह चौके और छक्के मार कर धूम मचा देंगे, यही कामना।'
  @sachin_rt Namaskar.Aap ki jo film aarahi hai,ismein bhi aap cricket maidan ki  tarha chouke aur chakke maarkar dhoom macha denge yehi kamna — Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) April 20, 2017
विज्ञापन

लता मंगेश्कर के ट्वीट के बाद सचिन ने उन्हें धन्यवाद दिया। सचिन ने भावुक हो कर लिखा, 'मां के आशीर्वाद बिना चौके छक्के कभी नहीं लगते। आप मेरे लिए मां समान हो। आपके आशीवार्द के लिए शुक्रिया।'
  Maa ke aashirwad bina chouke chakke kabhi nahi lagte. Aap mere liye Maa samaan ho. Thank you so much for your blessings! 🙏 https://t.co/R9qmWr4a8S — sachin tendulkar (@sachin_rt) April 20, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें