फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कुत्ते के साथ हुई अमानवीय हरकत से भड़कीं ये 2 एक्ट्रेस, मांग रहीं इंसाफ

Mon, 29 Jul 2019 07:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sonam and Anushka - फोटो : file photo
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा का गुस्सा फूटा है जिसकी वजह एक तस्वीर है।  इन दोनों एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते ही इसे अमानवीय हरकत बताया है। 
विज्ञापन


दरअसल, एक मासूम, बेजुबान जानवर सिर्फ भारी बारिश से बचने के लिए मुंबई के वर्ली इलाके के टर्फ व्यू बिल्डिंग बिल्डिंग में आसरा ढूंढ़ने पहुंचा था। बिल्डिंग के चौकीदार ने इस बेजुबान को बेरहमी से पीट दिया। जिसके बाद कुत्ता अब कोमा में है और अपने सिर और पेट पर गंभीर चोटों के बाद जिंदगी के लिए जूझ रहा है।

इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई जब इस बेजुबान कुत्ते की बारिश में पड़े होने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इन तसवीरों के वायरल होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा ने इस मामले की पूरी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
विज्ञापन


स्ट्रीट डॉग की तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा ने उसे न्याय दिलाने की बात भी कही है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा- ‘'इस तरह की अमानवीय हरकत बिल्कुल अविश्वसनीय है। ये समय है हमारे समाज के लोगों के साथ आने का और इनको न्याय दिलाने का जो खुद के लिए खड़े नहीं हो सकते हैं।’
 

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘जिस व्यक्ति ने ये हरकत की है, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।’
 

आपको बता दें, यह पूरा मामला 24 जुलाई का है। जब टर्फ व्यू बिल्डिंग के वॉचमैन को बिल्डिंग के एक मेंबर ने निर्देश दिया कि वो कुत्ते को इस तरह से पीटे कि उसके चिल्लाने की आवाज किसी को भी सुनाई न दे। जिसके बाद कभी वो (कुत्ता) या कोई भी दूसरा जानवर बिल्डिंग में घुसने की कोशिश ना करें। वहीं ये मामला बॉम्बे ऐनिमल राइट्स की तरफ से वर्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें