फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में हुआ एक और पैचअप

Sat, 27 Jul 2013 02:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद एल राय की फिल्म 'रांझणा' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और इसी खुशी में रांझणा की टीम ने जम कर पार्टी की। बुधवार की रात मुंबई के एक होटल में फिल्म के सभी कास्ट और क्रू एकत्रित हुए।
विज्ञापन


खास बात यह थी कि इस पार्टी में सोनम कपूर और अभय देओल ने जम कर धमाल मचाया। दोनों के बीच 'आयशा' फिल्म को लेकर जो मतभेद हुए थे।

अब वे पूरी तरह दूर हो चुके हैं। रांझणा की पार्टी में अभय ने खुद ढोल वालों से ढोल ले लिया और खुद बजाने लगे। सोनम कपूर भी अभय के साथ मस्त होकर भांगड़ा करने लगीं।

गौरतलब है कि ढोल बैंड को बुलाने का आइडिया सोनम और स्वरा भास्कर का ही था। पार्टी में सबने मिल कर धनुष को भी खूब नचाय। बाद में जब अनिल कपूर आये तो उन्होंने भी डांस फ्लोर ज्वाइन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में कंगना रनाउत, आयुष्मान खुराना, अदिति, जिम्मी शेरगिल और तिग्मांशु धूलिया भी शामिल हुए।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें