फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मालदीव में की न्यू ईयर पार्टी, 2026 का किया शानदार स्वागत; देखें तस्वीरें

Thu, 01 Jan 2026 07:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। आज सोनाक्षी ने मलदीव से अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
सोनाक्षी और जहीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक सोनाक्षी और जहीर हैं। आज सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए साल के जश्न की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि दोनों ने मालदीव में जमकर मस्ती की है। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने एक खास नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

सोनाक्षी और जहीर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी का पोस्ट
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर 2026 की सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में जहीर सोनाक्षी को गले लगाए हुए हैं और सोनाक्षी सेल्फी खिंचती नजर आ रही हैं। दोनों ने लाल रंग की टोपी पहनी है, जिस पर लिखा है 'हैप्पी न्यू ईयर।' दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में जहीर कैमरे के लिए पोज देते दिख रहे हैं। चौथी तस्वीर में सोनाक्षी स्माइल के साथ पोज दे रही हैं। पांचवीं तस्वीर में सोनाक्षी, जहीर के साथ प्यारी सेल्फी खिंचती नजर आ रही हैं। छठी तस्वीर में दोनों एक साथ स्टार लाइट के नीचे पोज देते नजर आ रहे हैं। सातवीं तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर एक साथ बेहद खुश लग रहे हैं और तस्वीर के लिए कैमरे पर पोज देते नजर आ रहे हैं। नौवां एक वीडियो है, जिसमें जहीर डांस करते नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी का नोट
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर जहीर के साथ नए साल के जश्न की कई शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैलो 2026, आखिर तक स्क्रॉल करके देखें कि नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न में सबसे ज्यादा मजा किसने किया।'

विज्ञापन

सोनाक्षी और जहीर की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की। इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन किया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। यह शादी इंटरफेथ मैरिज थी। कपल 2025 में अपनी पहली सालगिरह भी मना चुका है। 

यह भी पढ़ें: 'शक्ति शालिनी' की हुई घोषणा, 'इक्कीस' के साथ वीडियो हुआ जारी; सिनेमाघर में दिखीं अनीत पड्डा..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें