साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए एक नई वॉर ड्रामा फिल्म इक्कीस के साथ हुई। निर्देशक श्रीराम राघवन की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि यह फिल्म भारत के वीर सपूत सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है। जानिए, ओपनिंग डे पर यह फिल्म कितना कलेक्शन कर सकी?
इक्कीस
- फोटो : एक्स
फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन
इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की मौजूदगी और अगस्त्य नंदा की लीड भूमिका इसे खास बना रही थी। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ने सधी शुरुआत की है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि बेहतर ही कहा जाएगा। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर जाता हुआ नजर आएगा, वीकएंड का फायदा यह फिल्म ले सकती है। बात अगर धुरंधर की करें तो अपने चौथे गुरुवार को भी फिल्म ने अब तक करीब 14 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जो कि अपने आप में ही बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Ikkis Movie Review: युद्ध को लेकर सवाल करती है 'इक्कीस', भावुक कर देंगे धर्मेंद्र; अगस्त्य भविष्य के सुपरस्टार
इक्कीस
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्रिसमस के मौके पर होने थी रिलीज
दरअसल 'इक्कीस' को पहले 25 दिसंबर, क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाना था। लेकिन एस्ट्रोलॉजी के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई। हालांकि बहुत से लोगों ने ये भी कहा कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 1 जनवरी कर दी। माना जा रहा था कि नए साल की छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिलेगा, ऐसा हुआ भी क्योंकि फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की है।
इक्कीस
- फोटो : सोशल मीडिया
एडवांस बुकिंग से भी हुई कमाई
सैकनिल्क के ही अनुसार, इक्कीस को देशभर में करीब 3600 शोज मिले। पहले दिन फिल्म की औसत हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 12 फीसदी के आसपास रही। अगर एडवांस बुकिंग की बात करें तो रिलीज से एक दिन पहले तक टिकट बिक्री बेहद सीमित रही। कुल मिलाकर एडवांस बुकिंग से जो कमाई हुई, वह एक करोड़ रुपये के आसपास ही सिमट गई।
इक्कीस
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'इक्कीस' की कहानी
फिल्म इक्कीस की कहानी भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के साहस और बलिदान को बड़े पर्दे पर उतारती है। अगस्त्य नंदा ने इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है, जबकि धर्मेंद्र अहम किरदार में नजर आते हैं। अब सबकी नजरें वीकेंड और आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी हैं। न्यू ईयर हॉलिडे का फायदा फिल्म को मिल पाता है या नहीं, यह आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल, इक्कीस के लिए बॉक्स ऑफिस की जंग आसान नजर नहीं आ रही।