फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत से नाराज हुईं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा को गुस्सा क्यों आता है? असल में जब उनकी सुविधाओं में कटौती हो जाती है तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। बताया जा रहा है कि इस वक्त सोनाक्षी कर्नाटक में हैं और सुपरसितारे रजनीकांत की फिल्म ‘लिंगा’ की शूटिंग में बिजी हैं।
विज्ञापन


सूत्र चौंकाने वाली खबर लाए हैं कि सोनाक्षी रजनीकांत से नाराज हैं। कहा जा रहा है कि जोग फॉल्स के नजदीक चल रही शूटिंग के लिए जिस तरह के होटल बुक किए गए हैं वह सोनाक्षी को पसंद नहीं आ रहे हैं। सोनाक्षी को इन होटलों में वैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं जिनके बीच वह अपना जीवन जीती हैं।
Trending Videos

रजनीकांत बना रहे हैं फिल्म

‘लिंगा’ का निर्माण रजनीकांत कर रहे हैं और सारा इंतजाम उनकी टीम के पास है। ऐसे में सोनाक्षी का गुस्सा किस पर उतरेगा, यह हर कोई समझ सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते गुस्साई हुई सोनाक्षी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘हे भगवान मैंने आपका क्या बिगाड़ा जो मुझे दुनिया का सबसे घटिया होटल ढूंढ कर उसमें डाल दिया।’

सोनाक्षी के इस ट्वीट को जैसे ही रजनी की टीम ने पढ़ा, उसके होश उड़ गए। बताया जाता है कि इसके तत्काल बाद सोनाक्षी के पास कुछ प्रभावशाली लोगों के फोन पहुंचे तो उन्होंने यह पोस्ट हटा ली। अब उनका होटल बदला गया या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन

दीपिका भी हुई थीं नाराज

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड की कोई सुंदरी रजनीकांत या उनकी टीम से नाराज हुई। कुछ महीने पहले दीपिका पादुकोण भी रजनीकांत की फिल्म ‘कोचडियां’ में अपना एनिमेशन रूप देख कर भड़क गई थीं क्योंकि वह उसमें बहुत भद्दी दिख रही थीं।

अब ‘थलाइवा’ से नाराज होने की बारी सोनाक्षी की है। देखना रोचक होगा कि क्या रजनीकांत ‘लिंगा’ के बाद क्या किसी बॉलीवुड हीरोइन को अपनी फिल्म के लिए साइन करेंगे या फिर दूर से ही नमस्कार कह देंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें