फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीके के लिए न्यूड होना गलत नहीं: आमिर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म पीके के पहले पोस्टर पर उठा विवाद अब तक थमा नहीं है। बावजूद इसके कि फिल्म के दूसरे पोस्टर में आमिर खान ने पूरे कपड़े पहन लिए हैं। अभी भी इस फिल्म के विरोध में बोलने वालों की आवाजें थम नहीं रही है।
विज्ञापन


लेकिन आमिर खान इस पर बचने के बजाय हमलावर हैं। आमिर खान ने अपने पोस्टर पर सफाई देते हुए कहा उनके पोस्टर को सरकारी संस्था फिल्म प्रचार स्क्रीनिंग समिति ने मंजूरी दी है इसलिए याचिका खारिज की जानी चाहिए। यह एक तरह का आर्ट है और आर्ट का सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

दूसरे पोस्टर में ऐसा कुछ नहीं

खास बात यह है कि पीके फिल्म के दूसरे पोस्टर में ऐसा कुछ नहीं है जिससे विवाद को बढ़ाया जा सके। दूसरे पोस्टर में आमिर पूरे कपड़े पहने हुए हैं। उनके हाथ में एक बैंड है।

इस पोस्टर को जारी करते हुए आमिर ने कहा था कि फिल्म के पहले ऐसे कई पोस्टर आते रहेंगे। एक पोस्टर का दूसरे पोस्टर से कोई वास्ता नहीं होगा। ताकि आप भ्रमित होते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें