सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से एंट्री की थी, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी की पत्नी बनी थीं। अपने अभिनय करियर के दौरान पर्दे पर सोनाक्षी को खाकी वर्दी पहनने में 13 साल लग गए। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'दहाड़' में सोनाक्षी ने एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है। अब सोनाक्षी ने 'दहाड़' में अपनी भूमिका के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में और भी बहुत कुछ था और उन्हें खुशी है कि दर्शक इसके संदेश से जुड़ें।