फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: 'संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के रत्न हैं', सोनाक्षी ने निर्देशक की तारीफों के बांधे पुल

Mon, 12 Jun 2023 01:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय लीला भंसाली अपने वेब शो 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह शो अब पूरा होने के करीब है। कहा जा रहा है कि शो के सभी आठों एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फैंस का इंतजार अब जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
सोनाक्षी और संजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली अपने वेब शो 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह शो अब पूरा होने के करीब है। कहा जा रहा है कि शो के सभी आठों एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फैंस का इंतजार अब जल्द पूरा होगा। अब सोनाक्षी सिन्हा ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने पर खुलकर बात की और बताया के लोग उन्हें क्यों भारत का असली रत्न कहते हैं।

विज्ञापन

सोनाक्षी ने बताया भंसाली के साथ काम करने का अनुभव
हाल ही में, एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कि वह इस सीरीज का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हर एक्ट्रेस भंसाली की फिल्मों की हीरोइन बनना चाहती है या उसका सपना देखती है। भंसाली की खासियत बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि निर्माता अपनी फिल्म की महिला पात्रों को शक्तिशाली भूमिकाओं में चित्रित करता है जो भारतीय सिनेमा में एक छाप छोड़ती है। मैं बहुत दिनों से उनके साथ काम करना चाहती थी और अब मुझे वह मौका मिल गया है।

Anurag Kashyap: लोकेश कनगराज की फिल्म में कास्ट होना चाहते हैं अनुराग, बोले- मैं उनकी मूवी में मरना चाहता हूं

‘हीरामंडी’ में दिया है अपना बेस्ट परफॉर्मेंस
संजय के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए सोनाक्षी ने कहा, भंसाली के साथ काम करना एक जादू का शो देखने जैसा है। वह अपनी फिल्म के हर पात्रों में  सर्वश्रेष्ठता लाते हैं। दर्शक भंसाली के पात्रों को स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि अपने करियर में मुझे भंसाली के साथ काम करने का मौका मिला। मैंने 'हीरामंडी' में अपना बेस्ट देने की कोशिश की है और उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को भी यह सीरीज काफी पसंद आएगी।

Gadar 2 Teaser: 'दामाद है वो पाकिस्तान का..उसे नारियल दो..वर्ना इस बार दहेज में...', गदर 2 का दमदार टीजर रिलीज

विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगा दूसरा सीजन
बता दें कि 'हीरामंडी' शो के आठ एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद इसका दूसरा सीजन भी 2024 तक वापस आएगा। 'हीरामंडी' की शूटिंग काफी लंबी चली है। हर शॉट को संजय लीला भंसाली ने निजी तौर पर देखा और फाइनल किया है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगा है। संजय लीला भंसाली का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके जरिए वह ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें