छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल अनुपमा में गौरव खन्ना सबके फेवरेट अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। गौरव ने हाल ही में टीवी में सैलरी डिफरेंस को लेकर बात करते हुए नजर आए।
टीवी की दुनिया के जाने माने शो अनुपमा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस शो को खूब पसंद किया जाता है। घर-घर में अपनी जगह बनाने वाले इस शो के किरदारों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन किरदारों में अनुज कपाड़िया का किरदार भी शामिल हैं, जिसे खूब पसंद किया जाता है। अनुपमा के साथ हर मुश्किल में खड़े रहने वाले अनुज को दर्शक काफी प्यार करते हैं। अनुज ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। अनुज कपाड़िया का किरदार छोटे पर्दे के फेमस अभिनेता गौरव खन्ना निभाते हैं।