फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मांस-प्रतिबंध' पर बोलीं सोनाक्षी-सोनम, मच गया है बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के उपनगर मीरा-भयंदर में जैन समुदाय के पर्यूषण पर्व के दौरान आठ दिनों के लिए मांस की बिक्री पर पूरी तरह से रोक पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सवाल उठाया है कि भारत में अज्ञानता या लापरवाही पर रोक क्यों नहीं है।
विज्ञापन


अन्य तरह के प्रतिबंधों के मामले में उन्होंने भारत को 'बैन-इस्तान' बताया है। सोनाक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अज्ञानता या लापरवाही पर प्रतिबंध क्यों नहीं है। असम के बाढ़ पीड़ितों का क्या हुआ. लोगों की प्राथमिकताएं तय की जाएं।'
  Why no ban on ignorance/negligence? What about the flood affected people of assam? Priorities people. Priorities. — Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) September 8, 2015
विज्ञापन



सोनाक्षी का ये ट्वीट महाराष्ट्र में मांस की बिक्री पर रोक के बाद आया है। हांलाकि उन्होंने सीधे इस पर कुछ नहीं कहा है। एक अन्य ट्वीट में सोनाक्षी ने लिखा है, 'यह एक आज़ाद मुल्क है! बैन-इस्तान में स्वागत है...मेरा मतलब भारत...स्टुपिड...'
  This is a free country! Welcome to BAN-istan... I meant india.. Stupid autocorrect. — Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) September 8, 2015

इसीलिए हम तरक्की नहीं कर पाते

सोनाक्षी से पहले सोनम कपूर ने भी महाराष्ट्र में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को एक छोटी सोच का नतीजा बताया है। उन्होने ट्विटर पर लिखा कि हमारे देश में जब तक इस तरह की बातें होती रहेंगी तब हम तीसरी दुनिया की श्रेणी में ही आएंगे। लिहाजा हम संकीर्णता के शिकार होते रहेंगे।

सोनम के इस ट्वीट को लेकर भी ट्विटर पर जबर्दस्त घमासान हुआ। यहां तक कि उन्हे देर तक ट्वीट करके अपने फॉलोवर्स को समझाना पड़ाय़ देखिए सोनम का ट्वीट
  Our country is going to remain a 3rd world nation because of the intolerant misogynistic close minded few.   https://t.co/JcIDEC3gQE — Sonam Kapoor (@sonamakapoor) September 8, 2015
विज्ञापन

मांस की बिक्री पर प्रतिबंध से बवाल

मुंबई के उपनगर मीरा-भयंदर में जैन समुदाय के पर्यूषण पर्व के दौरान नगर निगम ने आठ दिनों के लिए मांस की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध के दौरान मुर्गे और बकरे समेत किसी भी तरह का मांस नहीं बिक सकेग। इसको लेकर ना सिर्फ बॉलावुड से प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं बल्कि राजनीतिक पार्टियों की राय भी इस पर जुदा है।

प्रतिबंध की वजह से बीजेपी और उसके सहयोगी दल शिवसेना में मतभेद पैदा हो गया है। शिवसेना महाराष्ट्र की बीजेपी के साथ सरकार का हिस्सा है। महाराष्ट्र सरकार ने बीफ पर पहले ही पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें